Supreme Court News

विधायक ढुल्लू महतो की बढ़ेंगी मुश्किलें, यौनशोषण मामले में मिली जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BJP MLA dhullu Mahto
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली। झारखंड के बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। याचिका कतरास की रहने वाली महिला ने दाखिल किया, जिनके यौनशोषण के मामले में विधायक ढुल्लू महतो को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट से ढूल्लू महतो को जुलाई में जमानत मिल गई थी।

इसी जमानत के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) दाखिल की गई है। प्रार्थी के अधिवक्ता निर्मल कुमार अंबष्ठ ने बताया कि हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई है।

See also  सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर का इलाज के दौरान निधन, फेफड़े में था संक्रमण

इसे भी पढ़ेंः विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी

याचिका में कहा गया है कि विधायक ढुल्लू महतो अपने क्षेत्र में बहुत ही रसूख रखते हैं। उनके खिलाफ 35 से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे, लेकिन सभी में बरी हो गए हैं, ऐसे में उनके प्रभाव का पता चलता है। ऐसे में जिस महिला ने उनके खिलाफ यौनशोषण का आरोप लगाया है। उसके परिजनों को भी जान का खतरा था।

अब जब विधायक ढुल्लू महतो इस मामले में जेल से बाहर हैं, तो इस मामले में निष्पक्ष ट्रायल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि वे इस मामले में गवाहों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में कोर्ट से उनकी जमानत रद्द किए जाने की मांग की गई है। यह याचिका अक्टूबर में दाखिल की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सुनवाई होगी।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने सार्जेंट मेजर की बहाली के हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही, सरकार की एसएलपी खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment