Political News

PM Narendera Modi की चीन व पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-भारत को आजमाया गया तो मिलेगा प्रचंड जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Nov, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PM Narendra Modi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। लौंगेवाला (राजस्थान)। दिवाली पर जवानों के साथ समय बिताने के अपने अभियान को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान की लौंगेवाला चौकी पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत को आजमाया गया तो प्रचंड जवाब मिलेगा। चीन पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं।

पीएम ने कहा कि विस्तारवाद, एक तरह से मानसिक विकृति है और 18वीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है। कहा कि भारत दूसरों को समझने और उनके साथ आपसी समझ बनाने की नीति में विश्वास करता है लेकिन अगर उसे आजमाने की कोशिश की जाती है, तो इसका प्रचंड जवाब दिया जाएगा। उनका यह संदेश लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच आया है।

See also  Land Scam in Ranchi: ED का खुलासा, एक करोड़ खर्च कर Ranchi में 100 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब, पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि उसे चुनौती देने वालों को करारा जवाब देने के लिए उसमें ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि यह देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है।

मोदी ने जवानों से कहा कि जितना अधिक समय मैं आपके साथ बिताता हूं, देश की सेवा और रक्षा करने का मेरा संकल्प उतना मजबूत होता है। उन्होंने जवानों से कहा कि आज के दिन मैं आपसे तीन आग्रह करना चाहता हूं। पहला कुछ न कुछ नवीन (इनोवेट) करने की आदत को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाइए। दूसरा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए।

See also  राहुल गांधी के कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट पर 28 अगस्त को सुनवाई

तीसरा अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए। आप देखिएगा, ये बातें आपमें एक नयी ऊर्जा का संचार करेंगी। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 1971 का युद्ध थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच अनुकरणीय समन्वय का उदाहरण था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment