high court news

Court News: MLA जयराम को शर्तों पर मिली अग्रिम राहत, शर्त नहीं मानी तो रद होगी अग्रिम जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jairam mahto
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhanbad: धनबाद की अदालत ने JLKM के अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो और उनके सहयोगियों सुशील मंडल, महेंद्र साव, और राज कुमार मंडल को पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बड़ी राहत दी है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है।

हालांकि अदालत ने सभी अग्रिम जमानत देने के लिए कई शर्तें भी लगाई है, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए जो आदेश पारित किया है और जो शर्तें रखी हैं उसका उलंघन करने पर विधायक जयराम महतो को मिली राहत खत्म हो सकती है। कोर्ट ने जयराम की अग्रिम जमानत के लिए छह शर्ते रखी हैं।

See also  Jharkhand News/H Court: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसलाः अवैध बिजली ड्यूटी वृद्धि रद्द, उपभोक्ताओं को रिफंड का आदेश, 2021 का संशोधन अधिनियम असंवैधानिक घोषित

कोर्ट ने लगाई है यें शर्तें

धनबाद सिविल कोर्ट स्थित MP-MLA कोर्ट ने विधायक जयराम के सामने ये शर्त रखी है कि

  • वह इस केस के सूचक और जांच अधिकारी या उनके परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करेंगे और धमकी नहीं देंगे। जमानत का एक बेलर याचिकाकर्ताओं का वर्तमान पैरवीकार होगा।
  • दूसरा बेलर याचिकाकर्ताओं का करीबी रिश्तेदार ही होना चाहिए। आरोप तय होने यानि चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया होने तक याचिकाकर्ताओं को निचली अदालत में हर एक तारीख पर व्यक्तिगत रूप से यानि सशरीर उपस्थित होना होगा।
  • कोर्ट ने चेतावनी दी कि एक भी लापरवाही या अनुपस्थिति पर जमानत बांड तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। याचिकाकर्ताओं को अदालत के समक्ष अपनी पहचान का प्रमाण पत्र और अपना चालू मोबाइल नंबर जमा करना होगा।
  • वे बिना अदालत की पूर्व अनुमति के इस मोबाइल नंबर को बदल नहीं सकेंगे।
    सभी याचिकाकर्ता निचली अदालत में चल रही कार्यवाही में पूरी तरह से सहयोग करेंगे।
    आरोपियों को संबंधित कोर्ट के समक्ष 20,000-20,000 रुपये के दो जमानती मुचलके दाखिल करने होंगे।
See also  Firing Range में चली गोली से महिला की मौत, हाईकोर्ट ने कहा- दो माह में तीन लाख मुआवजा का करें भुगतान

दरअसल, धनबाद पुलिस ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवड्डा था में 22 अगस्त 2026 को पुलिसकर्मी को धमकाने और फिर देर रात अपने 40-50 समर्थकों के साथ थाने में घुसकर हंगामा करने समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.इस प्राथमिक और घटना के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,374 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment