high court news

नियुक्ति से पहले डिग्री की प्रति नहीं मांग सकते, JPSC ने कहा दस्तावेज मांगना सही

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में कृषि विभाग में सहायक निदेशक की नियुक्ति मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले में जेपीएससी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल कर दिया गया है। जेपीएससी के जवाब पर प्रार्थी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थी के आग्रह को स्वीकार कर लिया।

इस मामले में सागर खुराना ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि जेपीएससी ने कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। लेकिन परीक्षा से पहले ही जेपीएससी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र के फोटो कॉपी आयोग में जमा करने का निर्देश दिया है, जो कि गलत है। ऐसा सिर्फ सत्यापन के दौरान ही किया जा सकता है।

See also  हर्जानाः विरोधाभाषी बयान से हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार पर ठोका 25 हजार का हर्जाना

इस पर जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि जेपीएससी कभी भी नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों शैक्षणिक दस्तावेज की प्रति मांग सकता है। आयोग की ओर से सभी अभ्यर्थियों से दस्तावेज मांगे हैं, जो कि कानूनी रूप से सही है। इसके बाद प्रार्थी की ओर से जेपीएससी के जवाब पर उत्तर देने के लिए समय मांगा गया।

इसे भी पढ़ेंः Alkatra Scam: पेरोल मिलने के बाद भी पूर्व मंत्री इलियास हुसैन नहीं निकल पाए जेल से, जानिए पूरा मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment