Civil Court News

Court News: सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जेल गया आरोपी, सरेंडर के बाद 33 दिन जेल काटने के बाद मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Court News: सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जेल गया आरोपी, सरेंडर के बाद 33 दिन जेल काटने के बाद मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में अदालत ने आरोपी मनोज कुमार पांडेय को जमानत दे दी है। यह आदेश अपर न्यायायुक्त –VII की अदालत ने सोमवार को पारित किया। अदालत ने आरोपी को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर जमानत देने का निर्देश दिया है। साथ ही शर्त रखी गई है कि आरोपी मुकदमे के निपटारे तक हर तारीख पर अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित रहेगा और सुनवाई के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा।

पहले रद्द हो चुकी थी जमानत

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से बताया गया कि आरोपी पहले जमानत पर था, लेकिन 8 जुलाई 2025 को अदालत में पेश नहीं होने के कारण उसकी जमानत रद्द कर दी गई थी और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। बचाव पक्ष के अनुसार आरोपी रोजगार के सिलसिले में राज्य से बाहर चला गया था, जिसके कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। बाद में उसने 5 फरवरी 2026 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था।

See also  Ranchi Bar News: महिला अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के विरोध में रांची के वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, शनिवार को आर्मबैंड लगाकर करेंगे कार्य

हिरासत अवधि को माना पर्याप्त

मामले की सुनवाई के दौरान एनसीबी के विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। हालांकि अदालत ने रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए कहा कि आरोपी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के बाद जो अवधि जेल में बिताई है, वह पर्याप्त प्रतीत होती है। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी मनोज कुमार पांडेय को सशर्त जमानत देने का आदेश पारित किया।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment