Jharkhand

Jharkhand News: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद हाई अलर्ट, 4 घंटे बीडीएस की चली जांच

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 Feb, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 1

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से 4 फरवरी को ही दी गई थी। उस दिन सिविल कोर्ट में अवकाश था। जिसके कारण उस दिन पता नहीं चला। पांच फरवरी को देर से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद एसएसपी को बताया गया। जिसके बाद कोर्ट प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और सघन जांच अभियान शुरू किया गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। सुरक्षा बलों ने कोर्ट की सभी इमारतों, कक्षों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई, हालांकि अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

See also  Court News: फायरिंग मामले में बलिया मुंडा बरी, नहीं हुई आईओ और सूचक की गवाही

एसएसपी बोले– फेक कॉल, पर पूरी सतर्कता बरती जा रही

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, लेकिन सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

एसएसपी ने यह भी बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा पहले से मजबूत है और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

See also  Court News: दो मासूम बच्चों के अपहरण और मानव तस्करी की आरोपी महिला की नियमित जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू

दूसरी ओर, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेस की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment