high court news

High Court News: कांके, धुर्वा और गेतलसुद डैम अतिक्रमण पर हाई कोर्ट सख्त, रांची डीसी से मांगा शपथ पत्र

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Feb, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High Court News: कांके, धुर्वा और गेतलसुद डैम अतिक्रमण पर हाई कोर्ट सख्त, रांची डीसी से मांगा शपथ पत्र
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट ने कांके डैम, धुर्वा डैम और गेतलसुद डैम में अतिक्रमण के गंभीर मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए रांची के उपायुक्त (डीसी) से विस्तृत जानकारी मांगी है। अदालत ने पूछा है कि इन तीनों डैमों के लिए कुल कितनी जमीन अधिग्रहित की गई थी, वर्तमान में कितनी जमीन पर अतिक्रमण है और इसे हटाने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि क्या इन डैमों के कैचमेंट एरिया का पूर्व में कोई सर्वे कराया गया था। रांची डीसी को इन सभी बिंदुओं पर शपथ पत्र के माध्यम से रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। वहीं रांची नगर निगम से भी पिछली सुनवाई में दिए गए आदेशों के अनुपालन पर रिपोर्ट तलब की गई है।

See also  Ranchi: हत्या की कोशिश के जुर्म में हिन्दपीढ़ी के पांच युवकों को 10-10 साल की कैद और जुर्माना

सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी इंद्रजीत सिन्हा ने अदालत को बताया कि तीनों डैमों के कैचमेंट एरिया में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं जा सका है। सबसे खराब स्थिति कांके डैम की है, जहां डैम की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा हो चुका है। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण कर घर बनाने और जमीन की रसीद काटने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment