high court news

Niyojan Niti of Jharkhand: 13 जिलों के 8423 लोगों की नौकरी गई, दोबारा जारी होगा विज्ञापन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार की नियोजन नीति खारिज होने से आठ हजार से अधिक नौकरी करने वाले लोगों को लिए संकट खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट की वृहद पीठ ने इस नीति के तहत राज्य के 13 अधिसूचित जिलों में हुई नियुक्तियों को भी रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में 8423 लोगों की नियुक्ति हो चुकी थी और वे कार्य भी कर रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इनकी नौकरी छिन गई। हालांकि अदालत ने इन जिलों में दोबारा नया विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति प्रारंभ करने का आदेश दिया है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि पहले से नियुक्त लोगों को ही दोबारा नौकरी मिलेगी।

See also  डीपफेक तकनीक गंभीर सामाजिक खतराः हाई कोर्ट

गौरतलब है कि मार्च 2020 में इस मामले की सुनवाई खंडपीठ में हुई थी। उस दौरान प्रार्थी के आग्रह और प्रारंभिक स्थितियों को देखते हुए अदालत ने कहा था कि नियोजन नीति के तहत होने वाली सभी नियुक्ति इस मामले में हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित होगी। इसी के तहत अदालत ने अब 13 जिलों में हुई नियुक्तियों को रद कर दिया है। हालांकि 11 गैर अधिसूचित जिलों में होने वाली नियुक्ति जारी रहेगी। अदालत ने इस पर कोई आदेश पारित नहीं किया है।

राज्य सरकार ने जुलाई 2017 में एक अधिसूचना जारी करते हुए 13 जिलों को अधिसूचित जिला घोषित किया था। इसके तहत तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी ने विज्ञापन संख्या 21-2016 निकाला था। इसके तहत पूरे राज्य में 17432 हजार पदों पर नियुक्ति होनी थी। इसके अनुसार 13 जिलों में सभी पद स्थानीय के लिए आरक्षित हो गए थे। इसमें 11 गैर अधिसूचित जिलों के अभ्यर्थी भी आवेदन नहीं कर सकते थे।

See also  HC News: 20 साल सेवा के बाद लंबित आपराधिक मामले के आधार पर सेवा पुष्टि रोकी नहीं जा सकती : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ेंः Niyojan Niti of Jharkhand: हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार की नियोजन नीति को किया खारिज, अनुसूचित जिलों में हुई नियुक्ति भी रद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment