Jharkhand

स्वामी अग्निवेश से मारपीट की दोबारा जांच की मांग, HC ने खारिज की याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने स्वामी अग्निवेश साथ हुई मारपीट के मामले की दोबारा जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

स्वामी अग्निवेश ने वर्ष 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके साथ पाकुड़ में हुई घटना की फिर से जांच कराने का आग्रह किया था। याचिका में कहा गया था कि पुलिस इस मामले की जांच सही तरीके से नहीं की है।

कई बिंदुओं पर विचार नहीं किया गया है। इस कारण मामले की दोबारा जांच होनी चाहिए। सुनवाई के दौरान बताया गया कि स्वामी अग्निवेश की मौत हो चुकी है। अब उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती।

See also  धनबाद में कोयला चोरी में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

इसे भी पढ़ेंः टूलकिट मामलाः दिशा रवि तीन दिन की न्यायिक हिरासत में, शनिवार को जमानत पर सुनवाई

स्वामी अग्निवेश के साथ वर्ष 2018 में पाकुड़ में एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में जयनारायण मल्टो ने भी याचिका दाखिल की है।

अदालत ने कहा कि इस मामले में काफी विलंब से याचिका दाखिल की गई है। इस मामले की जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया गया है और ट्रायल शुरू हो गया है।

यदि प्रार्थी को जांच सही नहीं होने की जानकारी थी तो आरोपपत्र दाखिल करते समय ही अपनी बात अदालत में रखनी थी। अदालत ने कहा कि इस स्टेज में हाईकोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इसके साथ ही अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

See also  Guru Dakshina program: अधिवक्ता परिषद झारखंड हाईकोर्ट इकाई के कार्यसमिति की बैठक, गुरु दक्षिणा कार्यक्रम 21 जुलाई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment