high court news

Jharkhand News/H Court: रिम्स की जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान रहेगा जारी, हाईकोर्ट ने अभियान रोकने से किया इनकार

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 11 04 at 6.32.36 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रिम्स की जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। हाईकोर्ट ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और इसके लिए दायर एक दर्जन से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कहा कि यह अभियान नहीं रूकेगा और बिना किसी दस्तावेज के माध्यम से हस्तक्षेप याचिका दायर कर दस्तावेज बाद में देने के तर्क पर अतिक्रमण हटाने पर रोक नहीं लगायी जाएगी। अदालत ने जिला प्रशासन को अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि 15 दिसंबर को कैलाश कोठी के मामले पर विस्तृत सुनवाई की जाएगी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान रांची के उपायुक्त, एसएसपी और बड़गाईं के अंचलाधिकारी दस्तावेजों के साथ मौजूद थे। कोर्ट ने उनसे रिम्स परिसर के अतिक्रमण पर सवाल किया। अधिकारियों ने कोर्ट को रिम्स परिसर से अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में जानकारी दी।

See also  Ranchi/JPSC: जेपीएससी द्वितीय नियुक्ति घोटाले में तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 10 ने लगाई हाजिरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment