high court news

Jharkhand HC News: सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, समय मांगने पर राज्य सरकार पर लगा जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand HC News: सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, समय मांगने पर राज्य सरकार पर लगा जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में मंगलवार को देवघर के मोहनपुर थाना में दर्ज एक केस को निरस्त करने की मांग को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और जुर्माना जमा कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अदालत ने पूर्व में दिए गए उस अंतरिम आदेश को भी अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है, जिसमें कहा गया था कि सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ इस मामले में किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं की जाएगी। बता दें कि निशिकांत दुबे के खिलाफ मोहनपुर थाना में कांड संख्या 281/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उसी प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति जो बाजार से बैल खरीद बिक्री करता था, उसे घुसपैठिया बताते हुए उसके साथ मारपीट की थी और उसका बैल भगा दिया था।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Court News: हाईकोर्ट के गलत जानकारी देने पर हजारीबाग के उपायुक्त और नगर आयुक्त तलब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment