Ranchi: सिविल कोर्ट रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को रिश्वत मामले में जेल में बंद आरोपी पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर उप-डाकघर के तत्कालीन सब-पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा को जमानत देने से इनकार किया है। सीबीआई ने मिली शिकायत पर छापेमारी करके उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते 22 जुलाई 2025 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वह एजेंट सोनू हरलालका से कमीशन के रूप में 20 फीसदी की मांग की थी। कमीशन न देने पर सोनू को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत सीबीआई से की थी। आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 28 अगस्त को याचिका दाखिल की थी।
Ranchi/CBI: रिश्वत मामले के आरोपी सब-पोस्ट मास्टर को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, याचिका खारिज

