Civil Court News

Ranchi: जमीन विवाद में आरोपी सुनीता और शंकर को कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 5
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त की अदालत ने फर्जीवाड़े, साजिश रचने समेत अन्य आरोपों में आरोपी शंकर लाल गुप्ता और सुनीता कुमारी गुप्ता को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया है। दोनों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने सुनवाई पश्चात खारिज कर दी। मामला डेली मार्केट थाना कांड संख्या 28/23 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता रूपेश जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कोंका मौजा स्थित 11.09 डिसमिल भूमि की खरीद के बाद आरोपियों ने कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया और रंगदारी की मांग की।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी फर्जी कागजात के आधार पर जमीन का दावा कर रहे हैं और गहरी आपराधिक साजिश में शामिल हैं। वहीं, बचाव पक्ष ने इसे महज सिविल विवाद बताते हुए अग्रिम जमानत देने का आग्रह किया। अदालत ने कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जिसमें जालसाजी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक षड्यंत्र शामिल है। साथ ही जांच अभी जारी है। इन तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी।

See also  Breaking Court News: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment