Ranchi: नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी राजू महतो को पोक्सो एक्ट कोर्ट ने दोषी पाकर सजा सुनाई है। अदालत ने सबूतों के आधार पर उसे मामले से दोषी पाकर सजा सुनाई है। घटना को लेकर पीड़िता ने जगन्नाथपुर थाना में 9 दिसंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि 9 दिसंबर 2018 को दोपहर को आरोपी उसकी दुकान में आया और छेड़छाड़ की। प्राथमिकी दर्ज होने के तीन महीने बाद 7 मार्च 2019 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ डेढ़ महीने जेल काटने से पर अदालत ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान कर दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ लगे आरोप को साबित किया। जिसमें उसको सजा सुनाई गई।
Ranchi: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी राजू महतो को दोषी पाकर कोर्ट ने सुनाई सजा

