Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मामले में जेल में बंद प्रिंस जायसवाल उर्फ प्रिंस कुमार को जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात अदालत ने खारिज कर दी है। वह उक्त मामले में बीते 20 मार्च से जेल में है। आरोपी की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज हुई है। दो बार सिविल कोर्ट से और एक बार हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। आरोपी पर 21.08 किलोग्राम गांजा तस्करी करने का आरोप है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर दो मार्च 2023 को गांजा के साथ अशोक सिंह, हशिम अंसारी एवं रियाज सुलेमानी उर्फ डालडा को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर प्रिंस कुमार का नाम आया। इसी के निर्देश पर गांजा रांची से सासाराम ले जाना था। मामले को लेकर रेल थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Ranchi: गांजा तस्करी के आरोपी को तीसरी बार भी नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

