high court news

High Court News: हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल के लिए 25 वकील चयनित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 08 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High Court News: हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल के लिए 25 वकील चयनित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रति फाइल 150 रुपये मानदेय, एक दिन में अधिकतम 1500 रुपये तक मिलेगा भुगतान

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने डेडिकेटेड सेल में कानूनी सहायता देने के लिए 25 अधिवक्ताओं को स्टाइपेंडरी आधार पर चयनित किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा की ओर से पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के कक्ष में आयोजित इंटरैक्टिव सत्र के आधार पर इन अधिवक्ताओं का चयन किया गया। चयनित अधिवक्ता हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल में फाइलों की जांच और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में सहायता देंगे। पत्र में बताया गया है कि अधिवक्ताओं को प्रति फाइल 150 रुपये मानदेय दिया जाएगा। वहीं एक दिन में किसी भी अधिवक्ता को अधिकतम 1500 रुपये तक भुगतान किया जा सकेगा।

See also  सहायक अभियंता नियुक्तिः हाईकोर्ट में सरकार ने कहा- आरक्षण का लाभ देना सरकार का अधिकार

इन अधिवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी

डेडिकेटेड सेल में कानूनी सहायता के लिए जिन अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, उनमें विनिता प्रकाश, अमनदीप कुमार पांडेय, अनिकेत जायसवाल, अपूर्वा, कुमुद सिंह, निधि सिंह, आशीष गौतम, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, शिवानी भारद्वाज, प्रत्युष राज, दीपमाला, आयुष देव, रश्मिका बाजाज, रोहित कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, शुभम श्रीवास्तव, अंशुमन मिश्रा, दिव्या चौधरी, विन्सेंट रोहित मार्की, अर्पण मंजेश एक्का, सोनल पांडेय, के. हरि, सत्येंद्र पंडित और एमडी फरहान किबरिया शामिल हैं।

इंटरैक्टिव सत्र के आधार पर चयन

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि चयन प्रक्रिया इंटरैक्टिव सत्र के आधार पर पूरी की गई। चयनित अधिवक्ता डेडिकेटेड सेल के कार्यों में कोर्ट को कानूनी सहयोग देंगे।

See also  Ranchi/Sentence: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

क्या करेगा डेडिकेटेड सेल

हाईकोर्ट का डेडिकेटेड सेल न्यायालय से जुड़े विभिन्न मामलों और दस्तावेजों के परीक्षण, कानूनी सहायता और प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में सहयोग करता है। चयनित अधिवक्ता इसी कार्य में कोर्ट की मदद करेंगे।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment