high court news

हाई कोर्ट ने कार्रवाई की चेतावनी दी, तो डीसी ने कोर्ट में सौंपे दस्तावेज, रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन का मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट में झामुमो विधायक और स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान जामताड़ा के उपायुक्त ने चुनाव से संबंधित दस्तावेज कोर्ट को सौंपा। समय पर दस्तावेज नहीं सौंपे जाने पर उन्होंने अदालत से बिना शर्त माफी मांगते हुए ऐसी गलती नहीं करने की बात कही।

इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट प्रदान की। अब मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी। पूर्व में प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो द्वारा दस्तावेज मंगाये जाने के आग्रह पर कोर्ट ने जामताड़ा डीसी को उक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन डीसी ने इन दस्तावेजों को अदालत में प्रस्तुत नहीं कर रहे थे और हर बार समय मांग रहे थे।

See also  बिना पर्यावरण स्वीकृति के झारखंड विधानसभा निर्माण पर जवाब देने के लिए एनजीटी ने वन मंत्रालय को दिया अंतिम मौका

डीसी से मांगे गए थे दस्तावेज

जिसपर कोर्ट ने उन्हें दस्तावेज के साथ कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि आदेश का अनुपालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में प्रार्थी संतोष हेंब्रम की ओर से तीन लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो समेत 11 अन्य गवाहों की भी गवाही पूरी हो चुकी है।

हालांकि प्रतिवादी रबींद्रनाथ ने चार अन्य सरकारी कर्मियों (ऑफिशियल विटनेस) की गवाही कराने को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया है जिस पर अब तक सुनवाई लंबित है। बता दें कि संतोष हेंब्रम ने रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती दी है। महतो पर वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव एक विवादित पंपलेट बांटने का आरोप लगाते हुए उनका निर्वाचन रद्द करने का आग्रह अदालत से किया है।

See also  Court News: RMC नक्शा पास मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर स्पष्टीकरण, योग्य तकनीकी पदाधिकारी से कार्य कराने पर दिया गया जोर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment