Supreme Court News

SC News: अनुपम कच्छप हत्याकांड: आरोपियों की जमानत के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2026
1 min read 1.2k views
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर Anupam Kachhap हत्याकांड में आरोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह को मिली जमानत के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की। राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें दोनों आरोपियों को जमानत प्रदान की गई थी। हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। साथ ही यह शर्त भी लगाई गई थी कि आरोपी आधार कार्ड में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेंगे और ट्रायल के दौरान गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे।

See also  Ranchi: आचार संहिता उल्लंघन के सात साल पुराने मामले में पूर्व उप मुख्य मंत्री सुदेश महतो बरी

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दो अगस्त की देर रात स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन अगस्त को उनका खून से लथपथ शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड स्थित एक होटल के समीप बरामद हुआ था। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई थी और मामले की जांच को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की अपील पर होने वाली सुनवाई इस बहुचर्चित हत्याकांड में अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment