Civil Court News

Sanjeev Lal और जहांगीर से मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठाकर होगी पूछताछ, 35 करोड़ किसके?

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 May, 2024
1 min read 1.2k views
sanjeev lal court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sanjeev Lal on Remand: Enforcement Directorate (ED) 35.23 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार लाल एवं उनका सेवक जहांगीर आलम को 11 दिनों की पूछताछ के बाद शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

इस दौरान ईडी की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई। सुनवाई के दौरान कहा गया कि संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम से अभी पूछताछ बाकी है। इसलिए तीन दिन की रिमांड पर पूछताछ की अनुमति प्रदान की जाए। कोर्ट ने दोनों को रिमांड पर पूछताछ के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।

See also  दहेज उत्पीड़न में पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पत्नी व बेटे का मामला भेजा गया मध्यस्थता केंद्र, समझौते पर होगी सुनवाई

इससे पहले ईडी दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आठ मई से लगातार पूछताछ कर रही है। अदालत ने पहले छह दिन एवं दूसरी बार पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी है। ईडी अधिकतम 14 दिन ही किसी से पूछताछ कर सकती है।

मंत्री आलमगीर आलम भी रिमांड पर

इसी मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से भी ईडी शुक्रवार से पूछताछ कर रही है। अब उनके पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम से ईडी तीन दिन पूछताछ कर पाएगी। ऐसे में संभावना है कि तीनों को आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जाए कि आखिर 35 करोड़ रुपये किसके और कैसे कमाए गए हैं।

See also  Liquer Scam: शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

बता दें कि ईडी ने छह मई को देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। सात मई को अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने आठ मई को जेल से अपने साथ लेकर पूछताछ प्रांरभ की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment