Civil Court News

होटल में बुलाकर बनाया संबंध, चार साल तक चला रिश्ता; शादी से मुकरा तो पीड़िता ने किया केस, 12 साल की सजा- Court News

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News: अपर न्याययुक्त एमके वर्मा की कोर्ट ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका का शारीरिक शोषण करने के आरोपी प्रेमी विनय कुमार पासवान को 12 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 26 हजार जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नही देने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। पीड़िता और आरोपी दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था।

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

आरोपी ने पीड़िता को बहला फुसलाकर चुटिया के एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

See also  अदालती कार्यवाही से तंग आकर समझौता कर लेते हैं लोग, CJI चंद्रचूड़ ने ही खोल दी सिस्टम की पोल

मामले में अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के पिता सहित 5 को गवाह बनाया था। ट्रायल के दौरान पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 4 गवाह का बयान दर्ज कराया। जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। मामले में आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment