मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करनेवालों को धमकी देने के मामले में हाईकोर्ट गंभीर, रिकॉर्ड पर जाएगा रखा

---Advertisement---

Ranchi: ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करने वालों को धमकी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने इसे रिकॉर्ड में रखने का निर्देश दिया है। मंगलवार को सिविल सोसाइटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 दिसंबर को होगी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि जब कोई पुलिस से यह शिकायत करता है या उसकी सूचना दे रहा है कि किसी भी धर्म के कोई भी संस्था या व्यक्ति देर रात या सुबह-सुबह ध्वनि प्रदूषण कर रहा है तो उसे पुलिस द्वारा धमकाया जाता है। प्रार्थी के इस जानकारी के बाद अदालत ने उन्हें इससे संबंधित रिकॉर्ड अदालत के समक्ष उपस्थित करने का निर्देश दिया।


पिछली सुनवाई में सिविल सोसाइटी की ओर से अदालत को बताया गया कि निर्धारित समय के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत लोग करते हैं, लेकिन उनकी पहचान गोपनीय नहीं रह पाती। इसके बाद उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग शिकायत करने से बच रहे हैं। इस पर अदालत ने पुलिस और सरकार को शिकायत और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का निर्देश दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: पल्स अस्पताल अटैचमेंट मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: गिरफ्तारियों पर सरकार से जवाब तलब, जांच अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट में होंगे हाजिर

High court news

HC News: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन से जुड़ा मामला: जवाब दाखिल न करने पर नगर विकास सचिव पर पांच हजार का जुर्माना

High court news

HC News: डिटेंशन सेंटर में विदेशी महिला से दुष्कर्म और हिरासत मामला: महिला को बांग्लादेश भेजने की समयसीमा पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा शपथ पत्र

High court news

HC News: फर्जी पैन कार्ड और कंपनी बनाकर ठगी के आरोपी दंपती को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: ईसीएल और 397 कामगारों से जुड़ा 52 साल पुराना विवाद: ईसीएल के 397 पूर्व कर्मियों के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, 156 के दस्तावेजों की जांच का आदेश

Leave a Comment