high court news

Ranchi: तत्कालीन सदर सीओ मुंशी राम को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 2 जनवरी से हैं जेल में

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में जेल में बंद तत्कालीन रांची सदर सीओ मुंशी राम की जमानत को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर याचिकाकर्ता के वकील अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बहस की। सुनवाई पश्चात जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की। बहस के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलीलें दी कि मामले में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जेल से बाहर रहकर भी ट्रायल का सामना कर सकते हैं।

मुंशी राम को जमीन का सीमांकन करने के लिए प्रभात कुमार सिंह से 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। 37 हजार रुपये घुस लेते एसीबी की टीम ने 2 जनवरी 2025 को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पीई दर्ज करने की अनुशंसा की मांग राज्य सरकार से की गई है। बता दें कि दो जनवरी को एसीबी की टीम ने मुंशी राम को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद एसीबी टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।

See also  विधायक खरीद-फरोख्त मामलाः HC में PIL दाखिल, कांग्रेसी विधायक अनूप सिंह के कॉल डिटेल की जांच की मांग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment