
Ranchi: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर रोड नंबर-10 निवासी जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र नारायण सिन्हा का आकस्मिक निधन बुधवार, 21 अगस्त 2025 को देर रात हो गया। वे 71 साल के थे। उनका दाह संस्कार गुरुवार को सीठियो मुक्तिधाम में किया गया। उनके छोटे भाई हरेंद्र नारायण सिन्हा उर्फ पप्पू ने मुखाग्नि दी। वह बीएमडीसी के पैनल अधिवक्ता रहे। झारखंड गठन के वह जेएमडीसी के पहले अधिवक्ता बने। इतना ही वह फॉरेस्ट विभाग के विशेष लोक अभियोजक, आयकर विभाग, टेलीकॉम में पैनल अधिवक्ता के रूप में सेवाएं देते रहे। उनके निधन से बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही, बीरेंद्र प्रताप, शंकर कुमार शर्मा, सोसन नाग, सुनील पांडे समेत अन्य अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि वह केवल एक कुशल अधिवक्ता थे बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और न्याय के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे।






