Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता निज़ामनगर निवासी मो. अकील खान का आकस्मिक निधन बीती रात हो गया है। जानकारी के अनुसार वे रात में बाथरूम में गिर जाने के कारण शरीर में चोट लगने के पश्चात उन्हें राज अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक बाथरूम में आया . इस घटना पर आरडीबीए के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों ने बहुत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी मो. अकील खान को खो दिया है। पिछले दिनों बार भवन में आयोजित मेरे जन्मदिन पर विशेष रूप से गणेश वंदना गाकर अधिवक्ताओं का मन मोह लिया था। विश्वास ही नहीं हो रहा है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अचानक दुनिया से चले जाने पर ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी से निकलने में उनके परिवार वालों को हौसला और हिम्मत प्रदान करें।इसकी सूचना मिलने के बाद अधिवक्ता परिवार में शोक की लहर फैल गई। मो. अकील खान बहुत ही मधुर वक्त और एक संगीतकार एवं मिलनसार आदमी थे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार वाले को इस दुख की घड़ी में ईश्वर उन्हें सहनशक्ति प्रदान करें। निज़ामनगर निवासी एडवोकेट अकील ख़ान साहब का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से इंतक़ाल हो गया।मरहूम को नमाज़-ए-जुमा के बाद रिसालदार नगर कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।