Civil Court News

Ranchi/CID : JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद 8 में से 6 की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 9 मई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/CID : JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद 8 में से 6 की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 9 मई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के पेपर लीक मामले गिरफ्तार 8 आरोपियों की ओर से रांची की सीआईडी कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई गई है। इसमें से 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार को सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अपना आदेश 9 मई को सुनाएगी। जमानत की गुहार लगाते हुए कविराज, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, निवास कुमार राय और अभिलाष कुमार ने याचिका दाखिल की है। सभी आरोपी इंडियन रिजर्व बटालियन-8 के जवान है।

सीआईडी ने उक्त मामले में 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य दो आरोपियों में कुंदन कुमार और राम निवास राय नाम शामिल है। बता दें कि 21 सितंबर 2024 व 22 सितंबर 2024 को राज्य के सभी जिलों में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले प्रतिभागियों को पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर एक गिरोह के सदस्यों ने रुपये जमा करवाए थे, जिससे लोगों के बीच पेपर लीक होने की अफवाह और संदेह फैल गया।

CourtNews Desk

1,830 articles published
See also  Ranchi: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को झटका, जमानत याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment