Civil Court News

Ranchi/ACB : भ्रष्टाचार के आरोपी एएसआई एमपी सिंह की डिस्चार्ज याचिका पर तीन साल में भी नहीं हो सकी पूरी सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Jul, 2025
1 min read 1.2k views
image
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रिश्वत मामले में गिरफ्तार एएसआई मिथिलेश प्रसाद सिंह की डिस्चार्ज याचिका पर पिछले तीन वर्षों से सुनवाई अधूरी है। मामला 18 मार्च 2020 का है, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने उन्हें तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी ने मामले की जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की, जिसके बाद अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोप तय करने की तारीख निर्धारित की थी। इसी बीच आरोपी एएसआई मिथिलेश ने 25 फरवरी 2022 को एसीबी कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की। लेकिन अब तक 57 से अधिक तारीखों पर सुनवाई होने के बावजूद भी याचिका पर निर्णय नहीं हो सका है।

See also  धर्म संसद में नरसंहार के आह्वान का आरोप, CJI को वकीलों ने लिखा पत्र; संज्ञान लेने की मांग

मामले में सिर्फ मिथिलेश ही आरोपी है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश प्रसाद सिंह सुखदेवनगर थाना में पदस्थापित रहते हुए एक दहेज प्रताड़ना मामले को कमजोर करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलते ही एसीबी ने जाल बिछाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। पीड़ित पक्ष और अभियोजन पक्ष इस देरी से नाराज़ हैं, जबकि आरोपी को राहत की उम्मीद में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment