high court news

प्रोन्नति मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षकों की प्रोन्नति पर लगाई रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू जिले के शिक्षकों की ग्रेड-7 में होने वाली प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अगले आदेश तक प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

इसको लेकर गौतम कुमार व 12 अन्य लोगों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के अधिवक्ता भानु कुमार ने अदालत को बताया कि पलामू जिले में वर्ष 2016 में सीधी भर्ती के जरिए प्राथमिक शिक्षकों की ग्रेड-4 में नियुक्ति हुई थी। इसके बाद पहले से कार्यरत शिक्षकों को भी ग्रेड-4 में प्रोन्नति दी गई।

See also  सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटने जाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

लेकिन स्थापना समिति ने उन्हें प्रोन्नति का लाभ भूतलक्षी प्रभाव अप्रैल 2015 से प्रदान किया। ऐसे में सीधी भर्ती से नियुक्ति हुए शिक्षकों की वरीयता प्रभावित हुई। पिछले दिनों सभी शिक्षकों को ग्रेड-7 में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वरीयता सूची में एक भी सीधी भर्ती वाले शिक्षक का नाम नहीं है।

इसके बाद इन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सभी शिक्षकों का समान ग्रडे-4 है, तो प्रोन्नति में सभी को शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। अदालत ने प्रार्थियों के आग्रह को स्वीकार कर लिया।

See also  ANM Exam: हाई कोर्ट ने कहा- सभी छात्रों को 18 मई तक जारी करें एडमिट कार्ड

जानकारी के अनुसार पलामू, चतरा और लातेहार में नियम विरुद्ध शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है। बहरहाल सिर्फ पलामू के शिक्षकों ने इसी हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब ग्रेड-7 में होने वाली प्रोन्नति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment