Civil Court News

PMLA Court: हेमंत सोरेन समेत आठ की न्यायिक हिरासत 30 May Tak बढ़ी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
हेमंत सोरेन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PMLA Court: रांची की पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत आठ की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, भामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय एवं इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि 30 मई तक बढ़ा दी है। अगली पेशी 30 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। जानकारी होकर प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार किया था। अगले दिन1 फरवरी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए होटवार जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में है।

See also  Kolkata/Ranchi: आरजी कर रेप-हत्या केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment