Civil Court News

ईडी को ललकारने वाले सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से छह दिन होगी पूछताछ

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Jul, 2022
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Pankaj Mishar in ED court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी टीम छह दिनों तक पूछताछ कर सकेगी। ईडी की विशेष अदालत ने ईडी को छह दिनों की ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति प्रदान की है।

ईडी आरोपी पंकज मिश्रा को 21 को रिमांड पर लेगी। पूछताछ के बाद 26 जुलाई को अदालत में पुन: पेश किया जाएगा। हालांक ईडी की ओर से रिमांड की अधिकतम अवधि 14 दिनों का रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया था। सुनवाई पश्चात अदालत ने छह दिनों की ईडी रिमांड पर लेने की अनुमित दी।

See also  Court News: एक्सट्रीम बार कांड में आरोपियों को मात्र 6 दिन में मिली जमानत, पुलिस नहीं दे पाई कोई सबूत

Read Also: 6th JPSC Exam: सुप्रीम कोर्ट में बोली झारखंड सरकार, नौकरी से निकाले गए 60 को नहीं कर सकते समायोजित

इससे पूर्व मंगलवार को गिरफ्तार पंकज मिश्रा को बुधवार को ईडी कोर्ट में अपराह्न 3.45 बजे पेश किया गया। पेशी के बाद ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह की ओर से 14 दिनों की ईडी रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया। आवेदन पर बीएमपी सिंह के साथ अतीश कुमार ने भी बहस की।

वहीं आरोपी पंकज मिश्रा की ओर से रिमांड अधिवक्ता गणेश प्रसाद ने पक्ष रखा। पंकज मिश्रा को डालसा की ओर से अधिवक्ता मुहैया कराया गया था। रिमांड अधिवक्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा का अग्न्याशय बीमारी से पीड़ित है। वह इसका मेडिसीन ले रहे हैं। इसको जेल में भी उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने इसकी अनुमति दी।

See also  HC News: सहमति से बने शारीरिक संबंध को नहीं माना जा सकता दुष्कर्म, शादी के झूठे वादे पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Read Also: जांच अधिकारी ने नहीं दी गवाही, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी साक्ष्य के अभाव में बरी

इसके बाद आरोपी पंकज मिश्रा को शाम 5.15 बजे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। ईडी गुरुवार को पूछताछ के लिए जेल से अपने साथ ले जाएगी। गिरफ्तारी के बाद पंकज की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई और फिर कोतवाली थाने में रखा गया। ईडी संताल परगना में अवैध खनन के जरिए 100 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मामले में पंकज मिश्रा से पूछताछ करेगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment