high court news

Jharkhand News/ED Matter: ईडी कार्यालय पहुंची पुलिस जांच पर विवाद, सीबीआई जांच की मांग लेकर हाई कोर्ट पहुंचा प्रवर्तन निदेशालय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ED Land Scam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में जांच के लिए पहुंची राज्य पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। ईडी की ओर से दाखिल याचिका में पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का आग्रह किया गया है। गुरुवार को जस्टिस एस.के. द्विवेदी की अदालत में ईडी के अधिवक्ता ए.के. दास और सौरव कुमार ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने अदालत को मौखिक रूप से बताया कि राज्य में पश्चिम बंगाल जैसी कार्रवाई दोहराई जा रही है। यहां भी ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और राज्य पुलिस जांच के नाम पर ईडी कार्यालय तक पहुंच गई है।

See also  8423 शिक्षकों ने नौकरी बचाने की सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

ईडी की ओर से कहा गया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। याचिका में पीएचईडी कर्मी संतोष कुमार की ओर से एयरपोर्ट थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने और राज्य पुलिस की जांच पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई की तारीख तय कर दी है। यह याचिका ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्य पुलिस जांच के नाम पर भ्रष्टाचार से जुड़े अहम दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर रही है। गौरतलब है कि पीएचईडी कर्मी संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि उसे ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को रांची पुलिस ईडी कार्यालय पहुंची थी, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया है।

See also  सेक्स की सहमति मतलब निजी पलों को रिकॉर्ड या सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं, दिल्ली HC ने आरोपी को नहीं दी राहत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment