high court news

हाई कोर्ट का आदेश, जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितता की जांच करेगी एसआईटी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Dec, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में वित्तीय गड़बड़ी की जांच के लिए झारखंड हाई कोर्ट ने एसआईटी का गठन करने का निर्देश राज्य के डीजीपी को दिया है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने डीजीपी को एसआईटी में एक आईजी, एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को शामिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी।

इस दिन एसआईटी को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। अदालत ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के खाते से एसोसिएशन से संबंधित व्यय के लिए पैसे की निकासी हेतु एक प्रशासक नियुक्त किया है।

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के पैसे निकासी पर लगी रोक

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का कोई पदाधिकारी पैसे की निकासी नहीं कर सकता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुका है।

एफआईआर होने के बावजूद अभी तक जांच नहीं हो रही है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में हुई गड़बड़ी की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जमशेदपुर एसएसपी को पूर्व में पत्र लिखा गया था।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल व रचिता तनेजा को जारी किया कारण बताओ नोटिस

इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि राजेश जायसवाल की ओर से इस मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गयी है। जिसमें जमशेदपुर जिला बार संघ में वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया गया है।

बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम पर निर्णय लें पलामू डीसी

झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू के उपायुक्त को पंडित धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) के कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिए गए आवेदन को दो सप्ताह में निष्पादित करने का निर्देश दिया है।

ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ 25 हजार का हर्जाना लगाया जाएगा। अदालत ने इस मामले में राज्य सरका को छूट दी कि यदि वह कोई शपथपत्र दाखिल करना चाहती है तो दायर कर सकती है।

See also  मॉब लिंचिंगः तबरेज अंसारी के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने इस निर्देश के साथ मामले की सुनवाई पांच जनवरी को निर्धारित की। इस संबंध में हनुमंत कथा आयोजन समिति ने याचिका दायर की है।

प्रार्थी की ओर से बताया गया कि पलामू उपायुक्त ने कई कारणों से पूर्व में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद नए सिरे से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम पलामू में अब 10 से 15 फरवरी तक निर्धारित किया गया है।

यह कार्यक्रम अब रैयती भूमि पर होगा, इसके लिए ग्राम सभा से अनुमति भी मिल गई है। कार्यक्रम स्थल ग्राम चैनपुर प्रखंड के ओरनार गांव में प्रस्तावित है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना लोगों का मौलिक अधिकार है। इसलिए पलामू डीसी डीसी दो सप्ताह में हनुमंत कथा आयोजन समिति के कार्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव को निष्पादित करें।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment