high court news

जमशेदपुर का अयप्पा मंदिर मामलाः झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश पर लगाई रोक हाईकोर्ट ने

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट की एकलपीठ ने जमशेदपुर के प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर की समिति में अव्यवस्था का हवाला देते हुए मंदिर प्रबंधन पर 28 लाख 99 हजार रुपये बकाया होने की बात कहते हुए मंदिर समिति को भंग कर नया ट्रस्ट बनाने के झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। मामले में हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 17 अगस्त 2023 को झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के उस आदेश पर रोक लगा दी थी। जिसमें अयप्पा मंदिर प्रबंधन पर 28 लाख 99 हजार रुपये बकाया बताते हुए भुगतान नहीं करने पर मंदिर समिति को भंग कर नया ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया गया था।

See also  पलामू में वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेटे ने दाखिल की हाईकोर्ट में याचिका

कोर्ट ने हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को तय की है। इससे पहले याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि 1977 में टाटा स्टील से जमीन दान लेकर जमशेदपुर में अयप्पा मंदिर का निर्माण कराया गया था। तब से लेकर अब तक एक के बाद एक समिति द्वारा अयप्पा मंदिर का संचालन लगातार किया जा रहा है। मंदिर समिति पर कुप्रबंधन की बात कही जा रही है, जो गलत है। मंदिर 51 साल से अधिक समय से स्वच्छता और सेवाभाव से काम कर रहा है। अयप्पा मंदिर प्रबंधन में कुप्रबंधन जैसी कोई बात नहीं है। बकाया पैसे के भुगतान के मामले में मंदिर समिति के कुप्रबंधन की बात कहां से आ रही है।

See also  झारखंड हाई कोर्ट ने कुलाधिपति और सभी कुलपति को प्रतिवादी बनाते हुए मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment