मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Land Scam: 150 दिनों बाद जेल से बाहर आएंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट पहुंचे भाई बसंत सोरेन

Basant Soren
---Advertisement---

Land Scam, Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। शुक्रवार ( 28 जून) को ही हेमंत सोरेन जेल बाहर निकलेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हाई कोर्ट कोर्ट का आदेश फैक्स के द्वारा सिविल कोर्ट पहुंच गया है। अब रिलीज आदेश जेल भेजा जा रहा है।

हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। कोर्ट का आदेश ईडी कोर्ट को मिल गया है। इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलका भरने की तैयारी की जा रही है। उनके अधिवक्ता अभी कोर्ट में सारी प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। इसके बाद रिलीज आदेश जेल भेजा जाएगा।

Land Scam: 150 दिनों बाद जेल से बाहर आएंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट पहुंचे भाई बसंत सोरेन

बता दें कि रांची सिविल कोर्ट में अभी प्रातःकालीन सुनवाई की जा रही है। हाई कोर्ट का आदेश अभी ईडी को फैक्स के द्वारा मिला है। इन तैयारियों के बीच रांची एसएसपी और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य लोग कोर्ट पहुंच गए हैं। सारी प्रक्रिया पूरी होते ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकल जाएंगे।

150 दिन बाद जेल से निकलेंगे Hemant Soren

हेमंत सोरेन लभभग 150 दिन बाद जेल से बाहर निकल गए। ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ईडी की ओर से प्रभावशाली व्यक्ति का हवाला देकर हेमंत सोरेन को जमानत नहीं देने की गुहार लगाई गई थी।

लेकिन हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया था कि इस मामले में ईडी का आरोप बेबुनियाद है। उनका बड़गाईं की जमीन से कोई लेना देना नहीं है। इसको लेकर ईडी के पास कोई दस्तावेज नहीं है। यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिद्वदिता से संबंधित है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment