high court news

हाथरस दुष्कर्म व हत्या मामले में हाईकोर्ट में 27 जनवरी को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high-court-lucknow-bench
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लखनऊः इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार को हाथरस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय मांगा है।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच पूरी करने में कुछ और समय लगेगा। उनकी ओर से अद्यतन रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। अब सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी तय की गई है।

इसे भी पढ़ेंः Defection case: बाबूलाल मरांडी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई

जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस राजन रॉय की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। हाथरस कथित बलात्कार एवं हत्याकांड मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 25 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष तफ्तीश की स्थिति रिपोर्ट पेश की थी।

See also  मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका, अपने चहतों को टेंडर देने का आरोप

गौरतलब है कि 14 सितंबर को अपने गांव के चार लोगों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार के बाद एक पखवाड़े बाद दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई थी। उसका गाँव में आधी रात को अंतिम संस्कार किया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment