high court news

HC News: चौथे चरण के अंगीभूत कॉलेज कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 5वें से 7वें वेतनमान का लाभ देने का आदेश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: चौथे चरण के अंगीभूत कॉलेज कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 5वें से 7वें वेतनमान का लाभ देने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने चौथे चरण में अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमित और समाहित कर्मचारियों को 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग का लाभ देने से राज्य सरकार इनकार नहीं कर सकती। अदालत ने राज्य सरकार के आदेश को रद्द करते हुए संबंधित कर्मचारी को सभी वेतन पुनरीक्षण लाभ और बकाया राशि देने का निर्देश दिया है। मामला करमचंद भगत कॉलेज, बड़ो के शिक्षकेत्तर कर्मचारी Jagdish Oraon की ओर से दायर याचिका से जुड़ा था। अदालत ने कहा कि वर्षों तक सेवा लेने के बाद नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाना न केवल अनुचित है बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन भी है।

See also  Jharkhand News/H Court: फर्जी नक्सल सरेंडर मामले में हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, एक सप्ताह में विस्तृत जवाब तलब, सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थीं डीजीपी तदाशा मिश्रा

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि इसी कॉलेज के अन्य कर्मचारियों को पूर्व में वेतन पुनरीक्षण का लाभ मिल चुका है, जबकि समान परिस्थिति होने के बावजूद याचिकाकर्ता को वंचित रखा गया। दूसरी ओर राज्य सरकार ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता का नाम न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा आयोग की रिपोर्ट में नहीं था, इसलिए वे लाभ के पात्र नहीं हैं। अदालत ने इस दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही विश्वविद्यालयों को नियमितीकरण का अधिकार दे चुका है और उसके बाद राज्य सरकार दोबारा उस पर सवाल नहीं उठा सकती। फैसले के बाद राज्य के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment