high court news

HC News: स्कूल की जमीन पर कब्जा: हाईकोर्ट सख्त, अतिक्रमण हटाने का आदेश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 11 04 at 6.32.36 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित सलगा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सायल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने केरेडारी अंचल अधिकारी (सीओ) को निर्देश दिया है कि स्कूल की जमीन से अतिक्रमण जल्द हटाया जाए, ताकि बच्चों को पर्याप्त शैक्षणिक और खेल सुविधाएं मिल सकें।

मामले में छाया कुमारी द्वारा जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में बताया गया कि विद्यालय की लगभग एक एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके कारण स्कूल वर्तमान में मात्र 38 डिसमिल जमीन पर संचालित हो रहा है, जिससे छात्रों को खेल मैदान और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया और याचिका का निष्पादन कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों की जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  CID ChargeSheet: जेटीडीसीएल-ऊर्जा घोटाला: 116 करोड़ की हेराफेरी में मास्टरमाइंड समेत तीन पर चार्जशीट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment