high court news

HC News: 1984 सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा: हाईकोर्ट ने नए वन मैन कमीशन का किया गठन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: 1984 सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा: हाईकोर्ट ने नए वन मैन कमीशन का किया गठन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में वर्ष 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और संबंधित आपराधिक मामलों की निगरानी के लिए नया वन मैन कमीशन गठित किया है। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को इस कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि नया कमीशन दंगा पीड़ितों के दावों की जांच करेगा, उनकी वैधता का परीक्षण करेगा और अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगा। इसके बाद अदालत रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण सुनिश्चित करेगी।

इससे पहले गठित वन मैन कमीशन के अध्यक्ष रिटायर जस्टिस डी.पी. सिंह का 8 मार्च को निधन हो गया था, जिसके बाद नए आयोग के गठन की आवश्यकता पड़ी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पूर्व आयोग की रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित 41 प्रभावितों में से 39 पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, दंगों से जुड़े 650 आपराधिक मामलों में से 550 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। हालांकि, बोकारो जिले से जुड़े 23 मामलों के दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं हो सके हैं, जिस पर अदालत ने गंभीरता दिखाई है। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि नया आयोग लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

See also  पेगासस जासूसीकांडः केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- याचिका में कोई दम नहीं, विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment