Ranchi News: साहिबगंज के बहुचर्चित अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी दाहू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला करीब 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। एजेंसी के अनुसार दाहू यादव को कई बार समन जारी किया गया, लेकिन वह पूछताछ के लिए कभी उपस्थित नहीं हुआ और फरार है। इससे पहले अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे पीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था, लेकिन उसने आदेश का पालन नहीं किया।
जांच के दौरान ईडी ने पंकज मिश्रा, बच्चू यादव, सुनील यादव और पशुपति यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। छापेमारी के दौरान 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जबकि विभिन्न स्थानों से 5.34 करोड़ रुपये नकद, अवैध स्टोन क्रशर और हथियार भी बरामद हुए। कोर्ट के इस फैसले के बाद दाहू यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।





