National News

McAfee एंटीवायरस के संस्‍थापक ने की आत्‍महत्‍या, एक साल पहले ही ट्वीट कर दी थी जानकारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
John McAfee
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रसिद्ध कंप्यूटर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के निर्माता जॉन मैकफी (John McAfee) ने स्पेन की जेल में आत्महत्या कर ली है। इसी दिन उन्हें स्पेन की कोर्ट ने कर चोरी के मामले में अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने की मंजूरी दी थी।

आशंका जताई जा रही है कि मैकफी ने कोर्ट के इसी फैसले से परेशान होकर आत्महत्या की है। स्पेन के कैटलन न्याय विभाग ने बताया कि 75 साल के जॉन मैकफी बुधवार दोपहर बार्सिलोना में ब्रायन्स 2 जेल में अपने सेल में मृत पाए गए।

स्पेन के अधिकारियों को कहना है कि प्रारंभिक जांच में उनकी मौत स्पष्ट रूप से आत्महत्या लग रही है। मैकफी अमेरिका में कर चोरी के मामले में वांछित अपराधी हैं। स्पेनिस कोर्ट की मंजूरी के बाद उन्हें अमेरिकी कानून के हिसाब से आरोपों का सामना करना पड़ता। अगर वे दोषी साबित होते तो उन्हें 30 साल की जेल हो सकती थी।

See also  Court News: बोकारो कोषागार से 4.29 करोड़ का गबन: मुख्य आरोपी की पत्नी अन्नू पांडेय को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत

इसे भी पढ़ेंः जलस्रोतों पर अतिक्रमण मामलाः हाईकोर्ट ने कहा- अतिक्रमणकारी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो, उनके खिलाफ भी हो कार्रवाई

उनके वकील जेवियर विलाल्बा ने बताया कि मैकफी के पास अभी भी अपनी सजा के खिलाफ अपील करने के अवसर थे, लेकिन वह अधिक समय तक जेल में नहीं रह सके। विलाल्बा ने आरोप लगाया कि उनकी मौत एक क्रूर व्यवस्था का नतीजा है जिसके पास इस आदमी को इतने लंबे समय तक जेल में रखने का कोई कारण नहीं था।

उनके वकील ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि मैकफी ने जेल के अपने सेल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मैकफी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह स्पेन की जेल में बंद थे। मैकफी पर बेलीज में अपने अमेरिकी पड़ोसी की हत्या करने का आरोप भी लग चुका है।

See also  क्या है Form 17C, जिसको लेकर बरपा हंगामा; जानिए विस्तार से

हालांकि यह आरोप अदालत में साबित नहीं हो सका था। पिछले साल गिरफ्तारी के तुरंत बाद मैकफी ने ट्वीट कर कहा था कि अगर जेल में वे कथित आत्महत्या से मरते हैं तो इसके लिए साजिश को जिम्मेदार ठहराया जाए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment