high court news

Ranchi: विभागीय कार्रवाई में निर्धारित नियमों का करें पालन, बर्खास्तगी का आदेश हाईकोर्ट ने किया रद्द, पेंशन का मिलेगा लाभ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई में निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही कार्रवाई निर्धारित की जा सकती। जस्टिस डा. एसएन पाठक की अदालत ने प्रार्थी को राहत प्रदान करते हुए उसके बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत प्रार्थी को पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया है। इसको लेकर जगदीश पासवान की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि प्रार्थी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत था। उस पर 4.36 लाख रुपये की अनियमितता आरोप लगा था।

See also  Ranchi: JPSC 2nd नियुक्ति घोटाले के 14 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अगले सप्ताह

वर्ष 2019 में प्रार्थी विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया। प्रार्थी की ओर से यह भी कहा गया कि नियमानुसार विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। मामले में सिर्फ दस्तावेजों के आधार पर दोष साबित किया जाना उचित नहीं है। इसलिए विभाग के आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए। पीठ ने सरकार का आदेश खारिज करते हुए प्रार्थी को ब्याज के साथ पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment