Civil Court News

Court News: सामूहिक दुष्कर्म मामला: दोषी सुशील उरांव को आजीवन कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 2026 06 24T180842.470
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग मौसेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पोक्सो (POCSO) की विशेष अदालत ने त्वरित न्याय करते हुए मुख्य आरोपी सुशील उरांव को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

हूंटार मेला देखकर लौट रही थीं पीड़िताएं

यह जघन्य वारदात 17 अप्रैल 2024 की है। चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगे मेले को देखने दोनों नाबालिग बहनें गई थीं। वहां से लौटते वक्त दो नाबालिग (विधि विवादित) आरोपियों ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया। घर छोड़ने के बहाने दोनों आरोपी नाबालिगों को अपने घर ले गए। जब पीड़िताओं ने घर जाने की जिद की, तो आरोपियों ने कुछ देर में छोड़ने का झांसा दिया और उनके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; दोनों नाबालिग आरोपियों ने वारदात के बाद अपने दोस्त सुशील उरांव को भी मौके पर बुला लिया। सुशील उरांव ने भी पहुंचकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

See also  HC News: 23 किलो और 206 किलो गांजा बरामदगी मामलों में दो आरोपियों की जमानत खारिज

जंगल से बरामद हुई थी दूसरी पीड़िता

घटना के बाद एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। वहीं, दूसरी पीड़िता को आरोपियों ने अगली सुबह बीजुपाड़ा-खलारी रोड स्थित जंगल के पास छोड़ दिया था, जहां से उसे सकुशल बरामद किया गया। परिजनों की शिकायत पर मांडर थाने में मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी।

अदालत का कड़ा रुख

पोक्सो कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता और ठोस गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी सुशील उरांव को दोषी पाते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है और समाज में अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। मामले में शामिल अन्य दो नाबालिग आरोपियों पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  Ranchi/CBI Court: जेपीएससी द्वितीय भर्ती घोटाला: सीबीआई ने कुछ को बचाया, सही से नहीं की गई जांच, अदालत ने 5 आरोपियों पर सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट को किया अस्वीकार, दिया जांच का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment