Civil Court News

सरकार गिराने का मामलाः दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश रचने के दो आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर रांची एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी मांगी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

इस मामले में आरोपी निवारण प्रसाद महतो और अमित सिंह की ओर से याचिका दाखिल कर अदालत से जमानत की गुहार लगाई गई है। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से अदालत को बताया गया कि इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

See also  मुस्लिम जज तो हटा न सके, आपने कैसे हटाया; HC चीफ जस्टिस के घर मंदिर हटने पर बवाल, CJI से गुहार

इसे भी पढ़ेंः जज उत्तम आनंद हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर सप्ताह जांच रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल करे सीबीआई

इस पर एसीबी के अधिवक्ता ने कहा कि तीनों आरोपी सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले से जुड़ी केस डायरी पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि इसकी सूचना पर रांची के एक होटल में छापेमारी की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस पर सरकार गिराने का षड़यंत्र रचने और पीसी एक्ट लगाया गया है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है। यह मामला सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था।

See also  Land Scam: 13 दिन की पूछताछ के बाद जेल भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री, विधायकों के शामिल होने की बात समाने आयी थी। वहीं, जिन कांग्रेसी विधायकों को लालच दिया गया था। मामला उजागर होने के बा उन्होंने भी दिए गए ऑफर के बारे में मीडिया को बताई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment