Civil Court News

वकील की निर्मम हत्याः रांची सिविल कोर्ट के नियमित वकालत करनेवाले अधिवक्ता गोपी कृष्ण की निर्मम हत्या, अधिवक्ताओं ने लिया न्यायिक कार्य से दूर रहने का फैसला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 02 at 1.17.19 PM e1722591974125
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हमले के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने आपातकालीन आमसभा बुलाई। जिसमें हत्या पर बहुत ही गंभीर चिंता जताई गयी। अधिवक्ताओं ने इसका जबरदस्त उवाल है। आक्रोश अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर बाद अपने आप को न्यायिक कार्यों से दूर रखने का निर्णय लिया। साथ ही हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। गोपी कृष्ण अधिवक्ता बसंत चंद्रवंशी के साथ जुड़े हुए थे। वह नियमित रूप से वकालत करने आते थे। नए बार भवन के प्रथम तल्ले पर वह बैठते थे।

See also  Sanjeev Lal और जहांगीर से मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठाकर होगी पूछताछ, 35 करोड़ किसके?

परिवार का एकलौता बेटा, वृद्ध माता-पिता की थी पूरी जिम्मेदारी

अधिवक्ता बसंत चंद्रवंशी ने गोपी कृष्ण के संबंध में बताया कि वह 24-25 साल से नियमित प्रैक्टिस में सिविल कोर्ट आ रहे थे। परिवार में वृद्ध माता-पिता है। पिता बीमार चल रहे हैं। गोपी कृष्ण एकलौता बेटा होने कारण पूरी जिम्मदारी उन्हीं पर थी। गोपी कृष्ण दो बच्चे का पिता भी थे। इस तरह जघन्य हत्या कर अपराधियों ने बहुत ही बड़ा अपराध किया है। अधिवक्ता समाज इसकी घोर निंदा करता है।

अपने घर के पास खड़े थे तभी कर दिया गया हमला

जानकारी के मुताबिक मृतक गोपी कृष्ण अपने घर सुखदेव नगर के मधुकम महुआ टोली स्थित अपने घर के पास खड़े थे। तभी एक शख्स अचानक उसके पास आया और पेट पर चाकू से वारकर फरार हो गया। आनन फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही जिले के वकील आक्रोशित हैं और रांची पुलिस अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

See also  State News: 6 अप्रैल से फिर लागू होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सुबह 7 बजे से शुरू होगी सुनवाई

चाकू से पेट पर कई बार किया गया वार

वहीं, डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की मानें तो वकील गोपी कृष्ण को बेहद धारदार चाकू से कई बार वार किया गया। जिससे उसके पेट की अंतड़ी बाहर निकल गयी। वहीं, उसके सिर पर भी वार किया गया. इस वजह से उनकी मौत अस्पताल लाये जाने से पूर्व ही हो गयी थी। हालांकि हत्या की असली वजह क्या है इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की कई एंगल से छानबीन कर रही है। घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों से बातकर कई अहम जानकारियां जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment