high court news

सहायक आचार्य नियुक्ति: 41 अभ्यर्थियों की होगी विशेष परीक्षा, हाई कोर्ट ने जेएसएससी को दिया निर्देश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सहायक आचार्य नियुक्ति: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डा. एसएन पाठक की अदालत में सहायक आचार्य की नियुक्ति में प्रवेश पत्र नहीं दिए जाने से संबंधित मामले को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जेएसएससी को याचिका दाखिल करने वाले 41 अभ्यर्थियों की चार सप्ताह में अलग से विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि उक्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति इस मामले के अंतिम आदेश के प्रभावित होगी।अदालत ने जेएसएससी को छह सप्ताह में अपना जवाब भी दाखिल करने को कहा है। इस संबंध में अमृता कुमारी व अन्य 41 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 12 जून से परीक्षा होने वाली है।

See also  Land Scam: हाई कोर्ट में बोली ED- जमीन कब्जा करने के लिए Hemant Soren ने अधिकारियों से ली मदद

आवेदन के बाद नियुक्ति नियमावली में संशोधन

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से सहायक आचार्य की नियुक्ति को लेकर जेएसएससी ने वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन दिया गया था। इस बीच सरकार ने वर्ष 2024 में नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर दिया।

प्रार्थियों को यह कहते हुए प्रवेश पत्र नहीं दिया गया कि ये सभी संशोधित नियमावली की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। उसके अनुसार इनकी शैक्षणिक योग्यता भी नहीं है। जबकि एक अन्य अभ्यर्थी, जो समान शैक्षणिक योग्यता रखता है, उसे प्रवेश पत्र दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा कोई भी संशोधन लागू होने की तिथि से मान्य होता है। जबकि प्रार्थियों ने वर्ष 2023 में ही आवेदन दिया था और उनका आवेदन स्वीकार भी हो गया था। ऐसे में नए संशोधन के बाद उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता है।

See also  गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मुख्य आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू अदालत में हुए पेश

जेएसएससी चेयरमैन कोर्ट में हुए उपस्थित

पहली पाली में सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में जेएसएससी चेयरमैन को आनलाइन जुड़ने का आदेश दिया। दूसरी पाली में सुनवाई के दौरान जेएसएससी चेयरमैन प्रशांत कुमार कोर्ट में आनलाइन उपस्थित हुए और कहा कि अभ्यर्थियों के संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से मंतव्य मांगा गया था। उसके आधार पर ही इनको प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इसपर अदालत ने कहा कि कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले सभी 41 अभ्यर्थियों की विशेष परीक्षा लेने की व्यवस्था की जाए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment