high court news

Ranchi/H Court: राजधानी रांची की पहुंच पथों की स्थिति पर हाईकोर्ट ने नगर निगम और सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 5 मई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव एवं जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में राजधानी रांची की सहायक सड़कों की मरम्मत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। खंडपीठ ने राज्य सरकार एवं रांची नगर निगम को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी द्वारा रांची के बदहाल सड़कों की दी गई सूची के आधार पर इन सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर उठाए गए कदम पर स्पेसिफिक जवाब दाखिल करें। प्रार्थी के अधिवक्ता शुभम कटारुका की ओर से दायर याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 5 मई निर्धारित की गई है।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी अधिवक्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि उनकी ओर से रांची शहर की सहायक सड़कों की जो सूची दी गई थी, उसकी स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाया उसपर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार ने अपनी शपथ पत्र में रांची की कुछ मुख्य सड़कों को दुरुस्त करने की बात ही कही है, इसमें खराब सड़कों लेक रोड, लालजी हिरजी रोड, विष्णु टॉकीज लेन, मधुकम रोड, सेवा सदन पथ, टैगोर हिल रोड, लालपुर- कोकर रोड आदि के मरम्मती पर सरकार चुप है. सरकार को इन बदहाल सड़कों की स्थिति पर अपना जवाब दाखिल किया जाना चाहिए था। प्रार्थी ने कोर्ट को यह भी बताया कि रांची की मुख्य सड़कों को छोड़कर सभी सहायक सड़कों की हालत खराब है. खासकर बड़ा तालाब के चारों ओर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस रूट से मरीज को लेकर एंबुलेंस को आने में काफी परेशानी होती है. इसी तरह रांची में लेक रोड, लालजी हीरजी रोड, कोकर रोड, गाड़ीखाना से मधुकम रोड, इन्द्रपुरी रोड, अपर बाजार रोड बदहाल स्थिति में है, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है। इन सड़कों पर मानसून और हल्की बारिश में भी जल जमाव से स्थिति बिगड़ जाती है।

See also  Jairam Mahto की अग्रिम जमानत पर बहस पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

इन बदहाल सड़कों की मरम्मती के लिए रांची नगर निगम और पथ निर्माण विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। इसके बनने के बाद छह माह बाद ही इन सड़कों की हालत फिर से जर्जर हो जाती है। खासकर अपर बाजार में स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, क्योंकि यहां ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है।आए दिन इन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती ह। जानलेवा बना रहता है। कोकर रिम्स को जोड़नेवाली सड़क का हाल बेहाल हो गया है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। .

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment