Jharkhand

Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: बार एवं बेंच के बीच 16 मार्च रविवार को स्थानीय बिरसा मुंडा एथलीट स्टेडियम खेलगांव में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह पहला मौका था जब बार और बेंच के बीच मैच खेला गया है। जिसमें बार ने शानदार जीत दर्ज की। न्यायिक पदाधिकारियों और रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच चार मैच खेले गए। जीत के आधार पर आरडीबीए-11(बार) और जजेस-11 (बेंच) के बीच फाइनल मैच खेला गया। आरडीबीए-11 के कप्तान महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने टॉस जीत कर पहले बल्जेबाजी करते हुए 10 ओवर में कुल 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।संजय विद्रोही ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर स्कोर 153 किया। इसका पीछा करने ऊतरी जजेस-11 के कप्तान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की टीम मात्र 92 रन ही बना सकी। बार ने शानदार 61 रनों की जीत दर्ज की। बार की ओर से अमिरूल ने 65 रनों की पारी खेली।

See also  Horse trading case: विधायक सीता सोरेन को पासपोर्ट नवीकरण कराने के लिए कोर्ट से मिली इजाजत
Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से
Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से
Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से
Ranchi: बार एवं बेंच के बीच खेला गया पहली बार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट, बार ने बेंच को हराया 61 रनों से

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कहा कि मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच बार और बेंच के बीच आपसी प्रेम व सौहार्द को दर्शाता है। वहीं संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण क्रिकेट आगे भी जारी रहेगी। यह मैच हार-जीत का नहीं बल्कि मनोरंजनात्मक के रूप में खेला गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आरडीबीए की ओर से एसपी अग्रवाल, बीके राय, अभिषेक कुमार भारती, प्रदीप कुमार चौरसिया, दीन दयाल सिंह, मुकेश केसरी, सदस्य बीरेंद्र प्रताप, बबलू कुमार सिंह, शंकर कुमार शर्मा, मनीष कुमार, असीम कच्छप, शस्टी रंजन महतो , राम कृष्ण भगत समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

See also  Ranchi/H Court : सरकार ने हाईकोर्ट में कहा:: रेरा में अध्यक्ष के साथ सदस्य के रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी चार माह में

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment