Civil Court News

Ranchi: संजीवनी बिल्डकॉन के एमडी की दोनों पत्नी अनामिका व अनिता समेत तीन को कठोर सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस टोपनो की अदालत ने जमीन व फ्लैट के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में संजीवनी बिल्डकॉन के एमडी जेडी नंदी की पत्नी निदेशिका अनामिका नंदी व अनिता नंदी एवं निदेशक श्याम किशोर गुप्ता को दोषी पाकर तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने ठगी मामले में 2 अगस्त 2013 को नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में सीबीआई की ओर से लोक अभियोजक सुनील कुमार ने पक्ष रखा था। आरोपियों के आरोप को साबित करने में 8 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। हालांकि सीबीआई की ओर से 2018 में ही गवाही पूरी करा ली गई थी। बचाव पक्ष ने बहस के लिए लगभग 6 साल का समय लिया।

See also  धनबाद जेल हत्याकांड: शूटर सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव के जुवेनाइल होने के दावे को कोर्ट ने किया खारिज

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment