high court news

Ranchi: धनबाद जेल हत्याकांडः गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई सनसनीखेज हत्याकांड मामले में जेल में बंद विकास बजरंगी उर्फ विकास कुमार एवं चंदन यादव उर्फ ब्रजेश यादव को हाईकोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने दोनों को सशर्त जमानत प्रदान की। दोनों मार्च 2024 से जेल में बंद है। प्रार्थी की ओर से अमन कुमार राहुल ने अदालत में पक्ष रखा था।

मामले की जांच सीआईडी कर रही है। मामले में अब तक सात आरोपियों के खिलाफ सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आगे जांच जारी है। बता दें कि धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की हत्या 3 दिसंबर 2023 को गोली मारकर कर दी गई थी। घटना की जांच सीआईडी को सौंपी गई।

See also  Chhath Puja: सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति देने से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment