मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के पिता को 7 साल की जेल व 14 लाख जुर्माने की सजा; जानें पूरा मामला

NAMAN_OJHA_WITH_FATHER
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के बैतूल में बैंक गबन के एक मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय ओझा को 7 साल की जेल ओर 14 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई। इस मामले में मुलताई के अपर सत्र न्यायालय ने 3 अन्य आरोपियों को भी 7-7 साल जेल की सजा सुनाई। क्रिकेटर के पिता को यह सजा किसान क्रेडिट कार्ड से लोन निकालकर रकम निजी खातो में ट्रांसफर करने के आरोप में हुई है।

मामला 11 साल पुराना बैंक ऑफ महाराष्ट्र का है। जब साल 2013 में बैतूल की जौलखेड़ा ब्रांच में मैनेजर रहे विनय कुमार ओझा पर सवा करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगा था। इसके एक साल बाद यानी साल 2014 में उन पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई थी। केस दर्ज होने के बाद से वे करीब 8 साल तक फरार रहे। इसके बाद पुलिस ने दो साल पहले साल 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

मामले के बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। चारों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर थे। कोर्ट का फैसला आने के बाद मंगलवार को सभी आरोपियों को मुलताई जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार कुल चार आरोपियों ने मिलकर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी खाते खुलवाकर इसमें लोन ट्रांसफर कर रुपए निकाल लिए थे। जिस समय यह गबन हुआ तब नमन के पिता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा ब्रांच में मैनेजर थे। कोर्ट ने इस मामले में बैंक की मुलताई ब्रांच के मैनेजर अभिषेक रत्नम और दो अन्य आरोपियों धनराज और लखनलाल पवार को भी 7-7 साल की सजा सुनाई।

बताया जा रहा है कि साल 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में बैंक मैनेजर के पद पर अभिषेक रत्नम पदस्थ थे। अभिषेक ने पदस्थ होने के दौरान साजिश रची और उनका तबादला होने के बाद सफाई कर्मी और अन्य के साथ मिलकर रविवार 2 जून 2013 को लगभग 34 फर्जी खाते खुलवाकर इन पर केसीसी का लोन ट्रांसफर कर लगभग सवा करोड़ रुपए का आहरण कर लिया।

मामले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत केस दर्ज किया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें मुलताई के अपर सत्र न्यायालय ने सजा सुनाई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment