high court news

Ranchi: हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रत्नाकर भेंगरा हुए सेवानिवृत्त, एडवोकेट एसोसिएशन ने दिया फेयरवेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 10 04 at 4.51.04 PM 1
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रत्नाकर भेंगरा शुक्रवार सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को हाईकोर्ट में उनका अंतिम कार्यदिवस रहा। सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और एडवोकेट एसोसिएशन ने यादगार विदाई दी। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके रिटायर होने पर न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं ने उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं दी।

जस्टिस भेंगरा वर्ष 2015 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने थे। इसके पूर्व वह झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को उनके सम्मान में दोपहर एक बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जस्टिस भेंगरा का जन्म 5.10.1962 को हुआ है। वर्ष 1988 से वह वकालत के पेशे में आए। वर्ष 1992 से वह पटना हाईकोर्ट के रांची बेंच में प्रैक्टिस करने लगे। वर्ष 2015 में वह झारखंड हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए। वर्ष 2017 को वह स्थायी जज बने।

See also  Ranchi: तत्कालीन सदर सीओ मुंशी राम को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 2 जनवरी से हैं जेल में
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment